Tuesday, May 6, 2025

मेरठ में प्रशासन और किसानों के बीच वार्ता विफल, थाने पर पांचवें दिन भी डटे किसान

मेरठ। मोहिद्दीनपुर गन्ना समिति के चुनाव में धांधली का आरोप लगाकर परतापुर थाने पर भाकियू का धरना मंगलवार को भी जारी है। सोमवार को डीएम से किसान प्रतिनिधिमंडल की वार्ता विफल हो गई। भाकियू के युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने धरने के बीच पहुंचकर किसानों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि अन्याय के विरुद्ध न्याय की ये लड़ाई है। न्याय मिलने तक धरना जारी रहेगा। पांचवे दिन भाकियू कार्यकर्ता और किसान परतापुर थाने पर डटे रहे।
गौरव टिकैत ने कहा कि गन्ना समिति के चुनाव को किसान का रहने दिया जाए। इसमें छेड़छाड़ की गई है। इसलिए अब आंदोलन हो रहा है। हम किसी प्रत्याशी के विरोध में नहीं हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री की छवि अच्छी है। कुछ लोग मुख्यमंत्री की छवि को खराब करना चाह रहे हैं।

 

जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने किसानों से संघर्ष को अंतिम क्षण तक ले जाने का आह्वान किया। अध्यक्षता मेजर चिंदोड़ी और संचालन हर्ष चहल ने किया। शाम को महिलाएं पहुंचीं।

 

किसानों का छह सदस्य प्रतिनिधि मंडल एडीएम सिटी के निमंत्रण पर डीएम दीपक मीणा से मिलने गया था। प्रतिनिधि मंडल में मेजर चिंदोड़ी, हर्ष चहल, सनी प्रधान, वीरेंद्र सरूरपुर, मोनू चौधरी, हरेंद्र सिंह थे। डीएम ने धरना उठाने को कहा तो प्रतिनिधिमंडल ने पर्चे बहाल करने की मांग रख दी। जिस पर डीएम ने ने इस मामले केा शासन से अवगत कराने की बात कही।

 

जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि वार्ता विफल रही, धरना जारी रहेगा। उधर, प्रशासन ने धरनास्थल पर पीएसी तैनात कर दी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय