Monday, May 19, 2025

नोएडा में शादी समारोह से वापस लौट रहे एक ही परिवार के 4 लोगों की सड़क हादसे में मौत

नोएडा। आगरा से एक शादी समारोह में सम्मिलित होकर वापस दिल्ली आ रहे एक परिवार के पांच सदस्य ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जहां एक बच्चा, दो महिलाएं तथा एक पुरूष की मौत हो गई।

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि  ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर आज सुबह हुए एक सड़क हादसे में आगरा से दिल्ली जा रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर गाड़ी सेक्टर-160 के पास अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर और फिर पेड़ से जा टकराई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को नोएडा के विभिन्न अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चार लोगों की मौत हो गई है।

एक्सीडेंट के बाद स्विफ्ट डिजायर गाड़ी की दशा को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार की रफ्तार कितनी तेज रही होगी। पेड़ से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए।

नॉलेज पार्क प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दिल्ली निवासी कार्तिक गुप्ता अपनी पत्नी शिवानी, साली शीतल शर्मा और सुमन गुप्ता तथा कार्तिक के 3 माह के बेटे के साथ आगरा में एक शादी समारोह में भाग लेने के बाद दिल्ली वापस लौट रहे थे। सुबह करीब 5 बजे सेक्टर-160 के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर गाड़ी डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई। गाड़ी में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरु कर दी गई हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय