Sunday, April 27, 2025

सहारनपुर में नशे की लत को पूरा करने के चक्कर में मध्य प्रदेश के 4 टूरिस्टों ने की थी लूट, गिरफ्तार

सहारनपुर। मौज मस्ती नशे की लत को पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश से दिल्ली घूमने आए टूरिस्ट लूटेरे बन बैठे और पैसे खत्म होने के बाद कैब बुक कर कैब ड्राइवर को गोली मारकर कार लेकर फरार हो गए थे, जिनको पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है।

सहारनपुर एसपी देहात सागर जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि सहारनपुर थाना सरसावा एक व्यक्ति द्वारा लिखित तहरीर दी गई थी कि उसके साथ लूट की वारदात कार लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है जिस पर टीम गठित करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

[irp cats=”24”]

अभियुक्तों से जानकारी के बाद पता चला कि यह चारों मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं जो दिल्ली घूमने के लिए आए थे, घूमने के दौरान मौज मस्ती नशे की लत को पूरा करने के चक्कर में पैसा खत्म होने के बाद इन चारों लोगों ने लूट की योजना बनाई और योजना के तहत एक कैब कार बुक की गई लेकिन इससे पहले यह कैब कार को लूट कर मध्यप्रदेश जाते उसके अंदर गैस खत्म हो गई जिसको छोड़कर इनको मध्य प्रदेश खाली हाथ भागना पड़ा।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय