Wednesday, May 14, 2025

सहारनपुर में दो 25-25 हजार के इनामी गिरफ्तार, एक व्यक्ति पर की थी फायरिंग

सहारनपुर। थाना नकुड पुलिस द्वार झगड़े में युवक के कंधे पर और पैर में गोली मारने वाले दो शातिर 25-25 हजार के इनामी अभियुक्तों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए दो तमंचा 315 बोर 3 जिंदा कारतूस भी अभियुक्तों के पास से बरामद किए हैं।

पूरा मामला सहारनपुर के थाना नकुड क्षेत्र का है जहां पर दबंगो लोगों द्वारा एक व्यक्ति पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई थी। फायरिंग में व्यक्ति घायल हो गया था जिसमें घायल व्यक्ति के एक कंधे पर और एक पैर में गोली लगी थी। जिस को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने छानबीन करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों शातिर अभियुक्तों के पास से पुलिस ने दो तमंचे 315 बोर 3 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

सहारनपुर एसपी देहात सागर जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि किसी बात को लेकर इन लोगों में विवाद हो गया था जिससे इन लोगों ने व्यक्ति को जान से मारने की नियत से उस पर फायरिंग कर दी थी। फायरिंग कर दोनों युवक फरार हो गए थे। जिनको सहारनपुर थाना नकुड पुलिस द्वारा एक टीम गठित करते हुए गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों को सहारनपुर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय