Friday, June 14, 2024

मुज़फ्फरनगर में 421419 मतदाता चुनेंगे नया चेयरमैन, खतौली में 63148 हुए मतदाता, ज़िले में 8182 मतदाता बढ़े

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नगर निकाय के अध्यक्ष पदों व वार्डो में आरक्षण तय करने के बाद अब नगर निकाय चुनाव की तैयारियां भी निर्वाचन आयोग ने शुरू कर दी है और छह अप्रैल के बाद कभी भी चुनाव की तारीखों की घोषणा हो सकती है।

मुजफ्फरनगर जनपद के सभी दस निकायो में 647606 मतदाता वोटर सूची में शामिल हो गये है। एक अप्रैल को फाइनल हुई अंतिम मतदाता सूची में मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद के लिये 421419 मतदाता वोट डालने के लिये तैयार है, जबकि जिले की दूसरी नगर पालिका खतौली में 63148 कुल मतदाता है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

जिला निर्वाचन कार्यालय नगरीय निकाय द्वारा जारी की गई अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन एक अप्रैल को किया गया, जिसमें 31 मार्च 2023 तक सभी वोटर शामिल किये गये। जिले में 10 मार्च से 17 मार्च तक मतदाता सूची में संशोधन कार्य किया गया, जिसमें ऐसे वोटर शामिल किये गये, जिनकी वोट किन्हीं कारणों से नहीं बन पाई थी।

इस अभियान से पहले जनपद में 639434 मतदाता थे और अभियान पूर्ण होने के बाद 8182 मतदाता बढे, जिससे कुल मतदात 647606 हो गये है।

मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद के 55 वार्डो में कुल 421419 मतदाता है, जिसमें 222304 पुरूष व 199115 महिला मतदाता है।
नगर पंचायत चरथावल के 14 वार्डो में 18553 मतदाता है, जिसमें 95०1 पुरूष व 9०52 महिला मतदाता है।
नगर पंचायत पुरकाजी के 15 वार्डो में 22570 मतदाता है, जिसमें 11762 पुरूष मतदाता व 10808 महिला मतदाता है।
नगर पालिका खतौली के 25 वार्डो में 63148 मतदाता है, जिसमें 32857 पुरूष मतदाता व 30291 महिला मतदाता है।
नगर पंचायत जानसठ के 14 वार्डो में 17819 मतदाता है, जिसमें 9०47 पुरूष मतदाता व 8782 महिला मतदाता है।
नगर पंचायत मीरांपुर के 16 वार्डो में 24187 मतदाता है, जिसमें 12567 पुरूष मतदाता व 1162० महिला मतदाता है।

नगर पंचायत भोकरहेडी के 13 वार्डो में 15333 मतदाता है, जिसमें 8०13 पुरूष मतदाता व 732० महिला मतदाता है।
नगर पंचायत बुढाना के 17 वार्डो में 3294० मतदाता है, जिसमें 17०75 पुरूष मतदाता व 15865 महिला मतदाता है।
नगर पंचायत शाहपुर के 13 वार्डो में 18899 मतदाता है, जिसमें 9933 पुरूष मतदाता व 8966 महिला मतदाता है।
नगर पंचायत सिसौली के 13 वार्डो में 12738 मतदाता है, जिसमें 6884 पुरूष मतदाता व 5854 महिला मतदाता है।

सहायक निर्वाचन अधिकारी नगर निकाय संजीव कुमार ने बताया कि नगरीय निकाय निर्वाचन विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है और मतदाता सूची भी फाइनल कर दी है, जिसे जारी कर दिया गया है। दस मार्च से 17 मार्च तक चले अभियान में 8182 मतदाता बढे है और अब जिले के सभी दस निकायों, जिसमें दो नगर पालिका मुजफ्फरनगर व खतौली तथा आठ नगर पंचायतों चरथावल, पुरकाजी, जानसठ, मीरांपुर, भोकरहेडी, बुढाना, शाहपुर, सिसौली की अंतिम मतदाता सूची जारी करते हुए चस्पा भी कर दी गई है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय