Wednesday, April 2, 2025

ग्रेटर नोएडा के बिसाहड़ा गांव में हुए खूनी संघर्ष में शामिल 5 गिरफ्तार

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र के बिसाहड़ा गांव में बीते दिनों दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में वांछित अन्य अभियुक्तों की पुलिस तलाश कर रही है।

 

 

शामली में कग्गा गैंग से मुठभेड़ में घायल सब इंस्पेक्टर शहीद,गांव मसूरी में शोक, घर पहुंचने लगे रिश्तेदार

 

थाना जारचा क्षेत्र के ग्राम बिसाहड़ा में 20 जनवरी को हुए खूनी संघर्ष के मामले में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के 12 नामजद सहित 37 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस मामले में आज ग्राम बिसाहड़ा में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में 5 नामजद अभियुक्तों प्रशान्त राणा पुत्र नीरज, अनुराग राणा पुत्र भुपेन्द्र सिंह, बोबी पुत्र अशोक, हरवीर पुत्र लक्ष्मण तथा शेखर पुत्र अशोक कुमार को ग्राम रानौली लतीफपुर की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है।

 

वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर बड़ा खुलासा, 78% सरकारी जमीन पर वक्फ बोर्ड का दावा

 

 

बता दें कि ग्राम बिसाहड़ के रहने वाले जीतपाल सिंह पुत्र अजब सिंह ने थाने में बिसाहड़ा के नरेंद्र, सुमित, हरवीर, शिवम, विष्णु, शेखर, बॉबी, अनुराग, विशाल, निशांत शर्मा, प्रशांत, देवेंद्र और 25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पीड़ित ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया था। पीड़ित का आरोप था कि उसका भाई हिमांशु सिसोदिया 20 जनवरी को सुबह के समय घर पर मौजूद था, तभी गांव के वर्तमान प्रधान नरेंद्र अपने साथियों के साथ उसके घर पर आया तथा अचानक जान से मारने की नियत से हमला कर दिया।

 

गंगा एक्सप्रेस वे को मुजफ्फरनगर व हरिद्वार से जोड़ने की कपिल देव ने की मांग, योगी ने दी सर्वे की सहमति

 

 

 

 

ग्राम प्रधान के हाथ में डंडा और रिवाल्वर थी, जिससे उसने फायरिंग की। उसके भाई को पीटना शुरू कर दिया। सुमित के हाथ पर तलवार से हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार उनकी मां विमला देवी, बहन शिवानी जब सुमित को बचाने के लिए आई तो उनके साथ भी मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि जब उसके परिजन मोबाइल फोन और टैबलेट से वीडियो बना रहे थे तो आरोपियों ने टैब और मोबाइल फोन छीन लिया, तथा उनकी मां और बहन को जान से मारने की कोशिश की।घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय