Saturday, April 12, 2025

केन्द्रीय पुलिस कल्याण भंडार से वस्तुओं की खरीद पर जीएसटी में 50 प्रतिशत छूट

नयी दिल्ली। गृह मंत्रालय ने केन्द्रीय पुलिस कल्याण भंडार से वस्तुओं की खरीद पर लगने वाले वस्तु एवं सेवा कर जी एस टी पर 50 प्रतिशत वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है। यह निर्णय एक अप्रैल 2024 से प्रभावी होगा।

इस निर्णय से केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, केन्द्रीय पुलिस संगठनों और राज्य पुलिस बलों के सेवारत एवं सेवानिवृत कर्मियों तथा उनके परिवारों को लाभ मिलेगा।

गृह मंत्रालय देश की आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस बलों के कर्मियों की कड़ी मेहनत को स्वीकार कर और उसका सम्मान कर पुलिसकर्मियों और उनके परिजन के कल्याण को बहुत महत्व देता है। केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मी अक्सर सुदूर इलाकों एवं दुर्गम क्षेत्रों में तैनात रहते हैं, जहां वे अपनी जान और निजी असुविधाओं की परवाह किए बिना ड्यूटी करते हैं।

केन्द्रीय पुलिस कल्याण भंडार की स्थापना वर्ष 2006 में हुई थी। अभी 119 मास्टर भंडार और 1700 से अधिक सहायक भंडारों के साथ इसकी मौजूदगी पूरे भारत में है। इनके माध्यम से केन्द्रीय पुलिस कल्याण भंडार पुलिस बलों के कर्मियों को किफायती दरों पर सामान उपलब्ध करा रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  जम्मू-कश्मीर विधानसभा में 'वक्फ' पर हंगामा, सुनील शर्मा बोले- इस कानून पर नहीं हो सकती चर्चा
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय