Monday, May 20, 2024

मध्य प्रदेश में 51 अफसरों का हुआ तबादला, कई ज़िलों में राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर बदले

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

भोपाल। मप्र में विधानसभा चुनाव से पहले अधिकारियों के तबादला का दौर जारी है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 51 अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार देर शाम आदेश जारी किया।

जारी आदेश के अनुसार, जिला भू-प्रबंधन अधिकारी निशा डामर को रतलाम से इंदौर, अपर कलेक्टर मीना मसराम को मंडला से दमोह, जिला भू-प्रबंधन अधिकारी राधेश्याम मंडलोई को इंदौर से रतलाम, अपर कलेक्टर नाथूराम गौड़ को दमोह से जबलपुर ट्रांसफर किया गया है, जबकि भू-अभिलेख उपायुक्त इंदौर रजनीश कसेरा को नगर निगम देवास में आयुक्त, नरसिंहपुर जिला पंचायत की सीईओ सुनीता खंडायत को सिवनी में अपर कलेक्टर पदस्थ किया गया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

जबलपुर की अपर कलेक्टर विमलेश सिंह पेंड्रो को नर्मदापुर जिले संभाग में राजस्व उपायुक्त बनाया गया है, जबकि भू-अभिलेख उपायुक्त अंकुर मेश्राम को जबलपुर से ग्वालियर ट्रांसफर किया गया है। नरसिंहपुर के अपर कलेक्टर दीपक कुमार वैद्य को जबलपुर विकास प्राधिकरण में सीईओ, ग्वालियर के अपर कलेक्टर हरिवल्लभ शर्मा को ग्वालियर संभाग के लिटिगेशन एवं समन्वय विभाग में आयुक्त, सतना स्मार्ट सिटी सीईओ राजेश शाही को सीधी में अपर कलेक्टर, इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त अभिषेक गेहलोत को सतना स्मार्ट सिटी में सीईओ बनाया गया है।

अपर कलेक्टर रोशन राय का विदिशा से इंदौर तबादला हुआ है, जबकि विदिशा की संयुक्त कलेक्टर अंजली शाह को नरसिंहपुर में अपर कलेक्टर बनाया गया है। मंडला की अपर कलेक्टर सुलेखा सुदेश उइके को भोपाल मंत्रालय में उप सचिव, खंडवा के संयुक्त कलेक्टर अरविंद कुमार चौहान को खंडवा में अपर कलेक्टर, भोपाल के संयुक्त कलेक्टर मनोज कुमार वर्मा को इंदौर नगर निगम में अपर आयुक्त, इंदौर के संयुक्त कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह को मंडला में अपर कलेक्टर, शिवपुरी के संयुक्त कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला को निवाड़ी में अपर कलेक्टर, भोपाल के संयुक्त कलेक्टर संजय कुमार श्रीवास्तव को ग्वालियर संभाव में राजस्व उपायुक्त बनाया गया है।

जबलपुर संभाग के उप परिवहन आयुक्त सुनील कुमार शुक्ला को अलीराजपुर में संयुक्त कलेक्टर, उज्जैन के संयुक्त कलेक्टर जगदीश मेहरा को धार में संयुक्त कलेक्टर, सागर के संयुक्त कलेक्टर प्रकाश नायक को रायसेन में संयुक्त कलेक्टर, छिंदवाड़ा के संयुक्त कलेक्टर राजीव रंजन पाण्डे को यथावत, ग्वालियर नगर निगम के अपर आयुक्त मुकुल कुमार गुप्ता को अशोकनगर में संयुक्त कलेक्टर, जबलपुर विकास प्राधिकरण के सीईओ प्रशांत श्रीवास्तव को जबलपुर भू-अभिलेख में क्षेत्रीय उपायुक्त बनाया गया है।

ग्वालियर के संयुक्त कलेक्टर प्रदीप सिंह तोमर को मुरैना में संयुक्त कलेक्टर, शाजापुर के संयुक्त कलेक्टर नरेन्द्र नाथ पाण्डेय को यथावत, ग्वालियर के डिप्टी कलेक्टर जगदीश प्रसाद गुप्ता को शिवपुरी में डिप्टी कलेक्टर, भिंड के डिप्टी कलेक्टर महेन्द्र कुमार गुप्ता को दमोह में डिप्टी कलेक्टर, मुख्य सचिव कार्यालय के ओएसडी रविशंकर राय को भोपाल में संयुक्त कलेक्टर, गृह विभाग के अवर सचिव रामअख्तयार प्रजापति को ग्वालियर में संयुक्त कलेक्टर, अनूपपुर के डिप्टी कलेक्टर मायाराम कौल को बालाघाट में डिप्टी कलेक्टर सागर के संयुक्त कलेक्टर मनोज चौरसिया को इंदौर नगर निगम में अपर आयुक्त का दायित्व सौंपा गया है।

भोपाल विकास प्राधिकरण के अपर सीईओ आकाश श्रीवास्तव को औद्योगिक केन्द्र विकास निगम भोपाल के क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यकारी संचालक, इंदौर के डिप्टी कलेक्टर रविश श्रीवास्तव को सागर में डिप्टी कलेक्टर, रायसेन के डिप्टी कलेक्टर रवीश श्रीवास्तव को भोपाल में डिप्टी कलेक्टर, श्योपुर के संयुक्त कलेक्टर लोकेन्द्र सिंह सरल को टीकमगढ़ में संयुक्त कलेक्टर, मुरैना के डिप्टी कलेक्टर अरविंद सिंह माहौर को यथावत, भिंड के डिप्टी कलेक्टर पराग जैन को मुरैना में डिप्टी कलेक्टर, अशोकनगर के डिप्टी कलेक्टर राहुल गुप्ता को धार में डिप्टी कलेक्टर, दमोह की संयुक्त कलेक्टर अदिति यादव को जबलपुर में संयुक्त कलेक्टर, शिवपुरी की डिप्टी कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल को भिंड में डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।

सीहोर के डिप्टी कलेक्टर अमन मिश्रा को भोपाल में डिप्टी कलेक्टर, जबलपुर की डिप्टी कलेक्टर सृष्टि प्रजापति को जबलपुर के औद्योगिक केन्द्र विकास निगम के क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यकारी संचालक, विदिशा के डिप्टी कलेक्टर हर्षल चौधरी को यथावत, देवास के डिप्टी कलेक्टर अभिषेक सिंह को यथावत, खंडवा की डिप्टी कलेक्टर आरती नर्बदा को सतना में डिप्टी कलेक्टर, सागर के डिप्टी कलेक्टर प्रकाश चंद्र पांडे को भोपाल में प्रभारी डिप्टी कलेक्टर, भोपाल की प्रभारी डिप्टी कलेक्टर संध्या चतुर्वेदी को भोपाल के राजस्व कार्यालय में प्रभारी उपायुक्त और सागर के प्रभारी डिप्टी कलेक्टर राजेश कुमार सिंह को सामान्य प्रशासन विभाग में ओएसडी पदस्थ किया गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय