Tuesday, May 13, 2025

मध्य प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा: दूल्हा-दुल्हन सहित 9 लोग खाई में गिरे, 6 की मौत,3 घायल

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में सोमवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक सवारी वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराया और सूखी खाई में जा गिरा। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है, वहीं तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, दूल्हा-दुल्हन के साथ दोनों परिवार के सदस्य पटना से इंदौर की तरफ जा रहे थे।

मुज़फ्फरनगर में पेपर मिल की काली राख से नागरिक हुए परेशान, सांस लेना हुआ मुश्किल, किया हंगामा

 

जबलपुर से भोपाल की ओर जाने वाले मार्ग के जरिए यह वाहन आगे बढ़ रहा था, तभी उनका वाहन रायसेन जिले में बम्होरी ढाबे के पास अनियंत्रित होकर पुलिया को तोड़ते हुए खाई में जा गिरा। इस वाहन में नौ लोग सवार थे, जिनमें से छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं तीन लोग घायल हुए हैं, घायलों में दूल्हा-दुल्हन शामिल हैं। आशंका इस बात की जताई जा रही है कि शायद वाहन चालक को नींद आ गई होगी और यह हादसा हो गया। पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में एक बच्चा, दो महिलाएं और तीन पुरुषों की मौत हुई है।

 

मुज़फ्फरनगर में 21 अप्रैल को भाकियू करेगी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन, भाकियू में की कुछ नई नियुक्ति

 

हादसा कैसे हुआ, इस बात की जांच की जा रही है, मगर सुबह के समय हुए हादसे से यही लगता है कि वाहन चालक को नींद आ गई होगी और वह वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। बताया गया है कि जबलपुर से भोपाल की तरफ बढ़ रहा वाहन रायसेन से होते हुए आगे की तरफ बढ़ रहा था। दूल्हा और दुल्हन परिवार के सदस्य पटना गए थे और उसके बाद वहां से इंदौर के लिए लौट रहे थे। इसी दौरान यह वाहन रायसेन जिले में हादसे का शिकार हुआ।

 

 

मुज़फ्फरनगर में सड़क पर दिखा अजगर, कार चालकों के बीच फ़ैल गई दहशत

 

इस हादसे में घायल हुए तीन लोगों को पहले सुल्तानपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, फिर उसके बाद रायसेन के जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं जिन लोगों की इस हादसे में मौत हुई है, उनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई या घायल हुए हैं, वे इंदौर, उज्जैन के अलावा राजस्थान के उदयपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। इस हादसे में घायल हुए दूल्हा और दुल्हन की शादी होने वाली है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय