Monday, April 28, 2025

यूपी में 6 एमएलसी हुए मनोनीत, अलीगढ़ मुस्लिम विवि के कुलपति समेत नृपेंद्र मिश्रा के बेटे भी शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार देर रात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के छह विधान परिषद सदस्यों (एमएलसी) को मनोनीत करने की मंजूरी दे दी। इनमें अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर और पूर्व कैबिनेट सचिव नृपेंद्र मिश्रा के बेटे साकेत मिश्रा भी शामिल हैं।

सौ सदस्यों वाली उप्र विधान परिषद में छह सीटें रिक्त थीं, जिन्हें मनोनीत करके भरना था। भाजपा नेतृत्व और योगी सरकार ने दो दिन पहले मनोनीत होने वाले छह लोगों की सूची राजभवन भेजी थी। इसके बाद राज्यपाल ने विधिक परीक्षण कराने के बाद सभी छह सदस्यों को विधान परिषद में मनोनीत करने की मंजूरी दे दी। इसके बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी।

इन मनोनीत सदस्यों में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर और पूर्व कैबिनेट सचिव नृपेंद्र मिश्रा के बेटे साकेत मिश्रा के अलावा भाजपा के ब्रज क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, आजमगढ़ के रामसूरत राजभर, भाजपा के वाराणसी जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा और उप्र अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष लालजी प्रसाद निर्मल शामिल हैं।

[irp cats=”24”]

भाजपा ने विधान परिषद के लिए मनोनीत इन छह सदस्यों में दो को पिछड़े वर्ग से, एक ब्राह्मण, एक दलित, एक वैश्य और एक मुस्लिम समाज से रखा है। वहीं क्षेत्रीय संतुलन के लिए तीन सदस्य पूर्वांचल से हैं, तो ब्रज क्षेत्र से दो और अवध क्षेत्र से एक सदस्य मनोनीत किया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय