Monday, April 28, 2025

कांग्रेस ने वोटों के लालच में कश्मीर को बनाया आतंकियों का अड्डा: ब्रजेश पाठक

कानपुर (कान्हापुर)। विपक्षी दलों की हालत खराब हो चुकी है। कांग्रेस वोटों के लालच में कश्मीर को आतंकियों का अड्डा बनाया था। लेकिन जब से देश में एनडीए की सत्ता में आयी है, दुनिया में भारत की छवि में बदलाव हुआ है। यह बातें शनिवार को कानपुर मतदाता सम्मेलन में पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कही।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार में देश नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। कश्मीर से एक झटके में धारा-370 को निष्प्रभावी कर दिया। जो अधिकार कानपुर के लोगों को हैं, वहीं अधिकार कश्मीर के लोगों को भी हैं। पहले कश्मीर में जाने से पहले अनुमति लेना पड़ता था। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने आंदोलन चलाया था कि देश में दो विधान और दो निशान नहीं चलेंगे। उस वक्त स्व. अटल बिहारी से मुखर्जी ने कहा था कि बिना अनुमति के श्रीनगर में प्रवेश कर गए हैं। आज 370 खत्म होने के बाद कश्मीर भारत का मुकुट बनकर चमक रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले यूपीए की सरकार थी, लेकिन देश की छवि को दुनिया में भ्रष्टाचार करने वालों की सूची में नम्बर एक की तरफ लाकर खड़ा कर दिया। दुनिया में भारत की छवि को बदलने का काम एनडीए सरकार ने किया। भाजपा सरकार ने तीन तलाक कानून बनाकर मुस्लिम समाज की बहनों को सुरक्षा देने का काम किया। सभी को आज पक्का मकान दिया जा रहा है।

[irp cats=”24”]

उपमुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कानपुर से निकाय चुनाव का श्रीगणेश कर दिया गया है। निकाय चुनाव में प्रचंड बहुमत प्राप्त करेंगे। पार्टी के प्रति लोगों में उत्साह है। उन्होंने कहा कि इस वक्त भाजपा को छोड़कर सभी पार्टियों को हालत बेहद खराब हो चुकी है। निकाय चुनाव में उन्हें कुछ हासिल नहीं होने वाला है।

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में सपा सरकार में ट्रेन से पानी मंगाने की जरूरत पड़ गई थी। अब नल से जल आ रहा है। पहले गांवों में दिन और रात के हिसाब से लाइट आती थी। रिश्तेदार भी पूछकर आते थे कि लाइट दिन में आ रही है या रात में। शादी-बारातें भी उस हिसाब से होती थीं। सरकारी स्कूल गाय-भैंसों के तबेले बन गए थे। आज स्कूलों में बच्चों के पंजीकरण की संख्या एक करोड़ 90 लाख से अधिक है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय