Monday, April 28, 2025

नोएडा में मॉर्निंग वॉक के समय विभिन्न जगहों से मादक पदार्थ बेचने वाले 7 गिरफ्तार

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने वाले आठ लोगों को विभिन्न जगहों से गिरफ्तार किया है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस-वन पुलिस ने गश्त के दौरान सुभाष नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 600 ग्राम गांजा बरामद किया है। इसकी गिरफ्तारी गोल चक्कर चैराहे के पास से हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी काफी दिनों से अवैध रूप से गांजा की पुड़िया बेच रहा था। उन्होंने बताया कि थाना फेस-वन पुलिस ने राजा नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 500 ग्राम गांजा बरामद किया है। इसकी गिरफ्तारी सेक्टर-14ए के पास से हुई है। थाना बादलपुर पुलिस नेएक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 24 पव्वा अवैध शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी छपरौला के पास से हुई है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर-20 पुलिस ने गश्त के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 45 पव्वा शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम रिंकू मीणा है। उसकी गिरफ्तारी जेजे कॉलोनी सेक्टर-18 से हुई है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि यह काफी दिनों से अवैध रूप से शराब बेच रहा था। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बिसरख पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से एक किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम अभिनव सिंह है। उन्होंने बताया कि उसकी गिरफ्तारी हैबतपुर गांव के टी-पॉइंट के पास से हुई है। आरोपी पाम ओलंपिया सोसायटी में रहता है तथा सुबह को मॉर्निंग वॉक करते समय लोगों को गांजा बेचता है।

थाना बादलपुर पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 24 पव्वा अवैध शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया गिरफ्तार आरोपी का नाम पप्पू है। वहीं थाना बिसरख पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 48 पव्वा हरियाणा मार्का शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश का नाम करन है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय