Wednesday, May 14, 2025

सहारनपुर में यमुना नदी में नहाने गए कक्षा सात के छात्र देव की डूबने से हुई मौत 

सहारनपुर/चिलकाना। यमुना नदी में नहाने गए कक्षा सात के छात्र देव की डूबने से मौत हो गई। किशोर के डूबने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। देव (12) यमुना के किनारे बसे गांव टाप्पू माजरा निवासी निवासी बबलू का पुत्र था और गांव के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा सात में पढ़ रहा था। वह अपने साथियों के साथ नदी में नहाने गया था।

नहाते समय देव का पैर फिसल गया और वह यमुना के तेज बहाव में बह गया। देव के साथियों ने शोर मचाया और घर आकर उसके डूबने की सूचना परिजनों को दी। ग्रामीणों ने देव की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। गांव टापू के पास से यमुना नदी का रुख हरियाणा की तरफ चला जाता है, इसके चलते परिजनों ने यमुनानगर पुलिस को सूचना दी। हरियाणा के गोताखोर ग्रामीणों के साथ किशोर की तलाश में लगे हुए थे। आज मंडोली हरियाणा के घाट पर देव का शव मिला। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के देव के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय