Monday, May 20, 2024

नोएडा में गांजा, शराब व असलहा के साथ 8 शातिर बदमाश गिरफ्तार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने विभिन्न जगहों से आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने अवैध हथियार, मादक पदार्थ समेत अन्य सामान बरामद किया है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमरेश कुमार सिंह ने बताया किएक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने राजन कुमार को छपरौला गांव के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से 30 पव्वा अवैध शराब मिली है। थाना फेस- 3 के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि थाना पुलिस ने गढी चौखंडी गांव के पास से शेरपाल कश्यप को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया की तलाशी लेने पर इसके पास से 40 पव्वा हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई है। थाना सेक्टर-39 पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

 

थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना सेक्टर-39 पुलिस ने प्रशांत सिंह तथा करन को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि ये लोग चोरी करने की नीयत से घूम रहे थे। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस को एक-एक चाकू मिला है। थाना सेक्टर-142 पुलिस ने सूरज सिंह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास एक चाकू बरामद किया है। थाना प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि यह चोरी करने की नीयत से घूम रहा था। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी मोहयापुर अंडरपास के पास से हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि उपनिरीक्षक रुचि सैनी ने एक सूचना के आधार पर इलाहाबास गांव की तरफ जाने वाली सड़क सेक्टर-140 से लव कुश नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

 

उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 28 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। थाना सेक्टर-24 पुलिस ने सचिन शर्मा को गिरफ्तार कर 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। थाना प्रभारी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी खरगोश पार्क सेक्टर-54 के पास से हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी काफी दिनों से अवैध रूप से गांजा बेचने के धंधे में संलिप्त था। थाना दादरी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि उपरीक्षक अंकित मलिक ने दौलत राम मार्केट तिहारी के पास से विक्की नामक युवक को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से पुलिस को एक देसी तमंचा और कारतूस मिला है। उन्होंने बताया कि यह शातिर बदमाश है तथा लूटपाट करने की नीयत से घूम रहा था।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय