Saturday, April 26, 2025

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 993 नए मामलों की पुष्टि, पांच लोगों की मौत

मुंबई। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान कोराना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित 993 नये मामले सामने आये हैं और इस महामारी के संक्रमण से पांच और लोगों की मौत हो गयी है। स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी शनिवार काे दी गयी।

राज्य में नए मामलों के सामने आने के साथ ही इस महामारी से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 81,60,499 हो गई है और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,48,497 हो गया है।

महाराष्ट्र में कोविड महामारी से मृत्यु दर में भी इजाफा हुआ है। राज्य में कोरोना से संक्रमित 993 नए मामलों में से अकेले मुंबई में 226 मामले संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा पिछले 24 घंटों में मुंबई और पुणे में कोरोना संक्रमण से दो-दो लोगों की मौत हो गयी है जबकि नागपुर में पांचवें मरीज की जान गयी है।

[irp cats=”24”]

बुलेटिन के मुताबकि राज्य में अभी भी 5970 मरीज उपचाराधीन है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय