Saturday, May 17, 2025

ताइवान पर दबाव बनाना बंद करे चीन, शांतिपूर्ण प्रस्ताव का समर्थन करेगा अमेरिका

वाशिंगटन। ताइवान को लेकर अमेरिका और चीन के बीच चल रहे घमासान में एक बार फिर अमेरिका का बयान आया है। अमेरिका ने ताइवान से चीन पर सैन्य, कूटनीतिक या आर्थिक, किसी भी तरह का दबाव बनाना बंद करने को कहा है। साथ ही ताइवान मसले के समाधान के लिए आए शांतिपूर्ण प्रस्ताव के समर्थन की बात भी कही है।

ताइवान के मसले पर चीन और अमेरिका आमने सामने हैं। चीन जहां लगातार ताइवान पर दबाव बना रहा है, तो अमेरिका हर स्थिति में ताइवान के साथ खड़ा दिखता है। अब अमेरिका ने चीन से ताइवान मसले पर सकारात्मक रुक अख्तियार करने की अपील की है। अमेरिकी सरकार के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा है कि चीन को ताइवान के साथ अर्थपूर्ण बातचीत करनी चाहिए। उन्होंने चीन से अपील की कि ताइवान पर सैन्य, कूटनीतिक और आर्थिक दबाव बनाना बंद किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चीन और ताइवान के बीच के मुद्दों के शांतिपूर्ण प्रस्ताव का अमेरिका समर्थन करेगा। यह प्रस्ताव निश्चित रूप से ताइवान के लोगों के हित में होना चाहिए।

वेदांत पटेल ने कहा कि निश्चित रूप से इस मुद्दे पर अमेरिका अपने सहयोगियों से भी बात करेगा और इन सहयोगियों में दक्षिण कोरिया भी एक प्रमुख सहयोगी है। साथ ही इस बारे में हिंद प्रशांत क्षेत्र के अमेरिकी सहयोगियों से भी चर्चा की जाएगी। अमेरिका समृद्धि और सुरक्षा मूल्यों को साझा करने में विश्वास करते हैं, जिससे ताइवान में शांति और स्थायित्व आ सके। उल्लेखनीय है कि इससे पहले हाल ही में जापान में हुई जी-7 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भी चीन से जिम्मेदाराना व्यवहार करने को कहा गया है, जिससे वैश्विक शांति बनी रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय