Sunday, April 27, 2025

सम्राट मिहिर भोज गुर्जर थे या राजपूत, अफसरों की समिति करेगी जांच, कमिश्नर होंगे अध्यक्ष

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने दुष्प्रचार को फैलने से रोकने के उद्देश्य से सम्राट मिहिर भोज के बारे में ऐतिहासिक तथ्यों की जांच के लिए सात सदस्यीय समिति का गठन किया है।

इस आशय का आदेश मुख्य सचिव संजीव कौशल ने शुक्रवार को यहां जारी किया। आदेश के अनुसार, करनाल के मंडलायुक्त समिति के अध्यक्ष होंगे, जबकि करनाल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक इसके उपाध्यक्ष होंगे और कैथल के उपायुक्त इसके सदस्य सचिव होंगे।

कैथल के पुलिस अधीक्षक, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के इतिहास के दो प्रोफेसर राजीव लोचन और प्रियतोष शर्मा तथा दोनों समुदायों के प्रतिनिधि के रूप में दोनों पक्षों के दो वकील गुर्जर और क्षत्रिय इसके सदस्य होंगे। समिति चार सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

[irp cats=”24”]

आपको बता दे कि पिछले काफी दिनों से सम्राट मिहिर भोज को लेकर गुर्जर और क्षत्रिय समाज में विवाद चला आ रहा है दोनों ही पक्ष उन्हें अपना पूर्वज बताते है जिसके चलते यह समिति बनाई गयी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय