Saturday, June 1, 2024

किसानों के गन्ने का भाव 450 रुपए प्रति कुंतल होना चाहिए-चौधरी संजीव तोमर

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। शाहपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव सोंहजनी तगान में भारतीय किसान यूनियन तोमर की सभा का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि अक्टूबर का माह पूर्ण होने वाला है, मगर गन्ना मिल अभी तक चालू नहीं किए गए।

चौधरी संजीव तोमर ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2023-24 का पेराई सत्र जल्द शुरू किया जाए और गन्ने का मूल्य 450 रुपए कुंतल किया जाए। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई से किसान मजदूर त्रस्त है, सरकारी उत्पादों पर महंगाई बहुत तेजी से बढ़ रही है। किसान अपने परिवार की गुजर बसर कैसे करेगा तथा बैंक का कर्ज कैसे अदा करेगा। किसानों की खेती में उपयोग होने वाली वस्तुओं पर 50% की छूट मिलनी चाहिए। सभा के बाद रोबिन त्यागी को शाहपुर ब्लॉक उपाध्यक्ष नियुक्त किया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, दीपक तोमर, शहजाद मलिक, अजय त्यागी, कमांडो वर्मा, आशु बालियान, अहसान चौधरी, मोंटी सुनील तोमर, पोंटिंग निशार अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
51,845SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय