Tuesday, May 20, 2025

शामली में पत्रकार दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन, देश की एकता के लिए दिया संदेश

शामली: टीम मानस अजय संगल द्वारा शहर के हनुमान रोड स्थित एक रेस्तरा में पत्रकार दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी दीपावली पर्व पर देश की एकता के लिए संदेश दिया गया।

रविवार को शहर के हनुमान रोड स्थित एक रेस्तरां में टीम मानस अजय संगल द्वारा पत्रकार दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ टीम के संयोजक और वार्ड 23 के सभासद निशीकांत संगल, वार्ड 16 सभासद अनिल उपाध्याय, वार्ड 09 शैलेंद्र निर्वाल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में अनेकों पारिवारिक गीत और चुटकुले सुनाये गए। जिसको सभी ने जमकर आनंद लिया।

सभासद निशीकांत संगल ने कहा कि स्व अजय संगल की प्रेरणा से टीम मानस अजय संगल का गठन हुआ। जिसके द्वारा कोरोना काल से लेकर अब तक हर गरीब, वंचित लोगों की मदद करने का काम किया जा रहा है। टीम द्वारा लावारिश शवों का दाह संस्कार किया जाता है। गरीबों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों के दरवाजे खटखटाये जाते है और उनकी समस्या का समाधान कराया जाता है। उन्होने आगामी दीपावली पर्व के अवसर पर देशवासियों से एकता के साथ रहने और आपसी सौहार्द कायम करने का आहवान किया।

इस अवसर पर जितेन्द्र भारद्वाज, रामबीर राठी, राजपाल पारवा, आस मौहम्मद,संजीव शर्मा, इंद्रपाल पांचाल, आकाश शर्मा, पुष्पेन्द्र भारद्वाज, दीपक गुप्ता, सागर कौशिक, रवि सुलानिया, रवि जागलान, पंकज प्रजापति, दीपक शर्मा, पंकज जैन, सूरज चौधरी, क्रांति कुमार, सालीम अंसारी, पंकज मलिक, अमित शर्मा, प्रवीण वशिष्ठ, अमित तरार आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय