Saturday, May 18, 2024

दिल्ली सरकार के 80 हजार कर्मचारियों को सात-सात हजार रुपये बोनस

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नई दिल्ली। दिवाली से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली सरकार के ग्रुप बी गैर-राजपत्रित और ग्रुप सी कर्मचारियों को सात-सात हजार रुपये बोनस के रूप में देने की घोषणा की।

केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर एक विशेष संबोधन में कहा, “हमने दिल्ली सरकार के अधिकारियों को बोनस देने का फैसला किया है। हम दिल्ली सरकार के ग्रुप बी गैर-राजपत्रित और ग्रुप सी कर्मचारियों को बोनस के रूप में सात हजार रुपये प्रदान करेंगे।”

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने कहा कि वर्तमान में, लगभग 80 हजार ग्रुप बी गैर-राजपत्रित और ग्रुप सी कर्मचारी दिल्ली सरकार में काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इससे सरकारी खजाने पर 56 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।

उन्होंने सभी सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय