Friday, September 20, 2024

मुंबई की एक इमारत में लगी आग, 95 साल की महिला की मौत

मुंबई। बीएमसी आपदा नियंत्रण ने कहा कि धनतेरस के मौके पर शुक्रवार देर रात उपनगरीय मुंबई की एक इमारत के एक फ्लैट में आग लग गई। इस हादसे में 95 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई।

विले पार्ले ईस्ट उपनगर में 12 मंजिला विले ग्रैंड रेजीडेंसी की दूसरी मंजिल पर फ्लैट नंबर 201 में रात करीब 8 बजे आग लगने की सूचना मिली। आग तेजी से पूरे घर में फैल गई। जिससे फ्लैट में फर्नीचर, फिटिंग, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गए।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

जलते हुए फ्लैट के अंदर फंसी एक महिला को पुलिस आर.एन. कूपर अस्पताल ले गई, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। महिला की पहचान हर्षदा जे. पाठक के रूप में हुई।

आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। आग पर काबू पा लिया गया था।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय