Sunday, April 27, 2025

नोएडा पुलिस ने 15 दिनों में काटे कुल 95,317 चालान, 318 वाहन सीज

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में चलाए जा रहे यातायात माह में 15 दिनों के दौरान पुलिस ने कुल 95,317 चालान काटे हैं। साथ ही पुलिस ने अभियान के तहत 318 वाहनों को भी सीज किया है। जिनमें बस-ट्रक और ऑटो की संख्या सबसे ज्यादा है।

यातायात माह के अंतर्गत शुक्रवार को कासना थाना क्षेत्र के भाटी गोल चक्कर पर यातायात पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान फ्री हेल्थ चेकअप, चश्मा-टीशर्ट वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

गौतमबुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस से मिले आंकड़ों के मुताबिक यातायात माह में 1 से 15 नवंबर तक कुल 95,317 चालान काटे गए। जिसमें हेलमेट के 49,937, नो-पार्किंग के 9,381, प्रदूषण के 4,491 समेत अन्य शामिल हैं।

[irp cats=”24”]

ट्रैफिक विभाग ने जगह-जगह पर कार्यशाला का भी आयोजन किया और लोगों को जागरूक भी किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय