Friday, April 18, 2025

जालौन में पत्नी से अवैध संबंध के शक में मामा ने फावड़े से की भांजे की हत्या

जालौन। जनपद के कदौरा थानाक्षेत्र में मामा ने फावड़ा मारकर अपने भांजे की हत्या कर दी है। शुक्रवार देर रात इस घटना को अंजाम दिया गया। उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

ग्राम दौलतपुर निवासी सुनील कुशवाहा अपने मामा थाना कदौरान के कुआं खेड़ा निवासी बीर सिंह के घर आया था। शुक्रवार की देर रात 11 बजे सुनील व वीर सिंह मकान के बाहर तख्त पर लेटे थे। रात 12 बजे सुनील के चीखने की आवाज आई तो बड़ी पुत्री कमरे से बाहर आई तो देखा की उसका पिता, भाई सुनील पर फावड़े से प्रहार कर कर रहा है। उसने शोर मचाया तो पिता भाग गया। रात को ही तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस लहूलुहान सुनील को सीएचसी ले कर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ देर बाद सुनील को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में सीओ देवेंद्र पचौरी ने बताया कि आरोपी मामा बीर सिंह को शक था कि उसकी पत्नी का उसके भांजे सुनील के साथ अवैध संबंध चल रहा है। इसको लेकर कई बार दोनों में विवाद भी हुआ था। पुलिस ने पुत्री पिंकी की तहरीर पर पिता बीर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  लोगों को जोड़ने वाली कर्म की राजनीति से ही सभी की भलाई संभव - मायावती
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय