Saturday, April 19, 2025

मेरठ में न्यूटिमा प्रकरण में आजाद अधिकार सेना भी आमरण अनशन में आई साथ

मेरठ। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आज कहा कि न्यूटिमा प्रकरण में उनकी पार्टी के लोग भी राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में विधायक अतुल प्रधान के साथ 4 दिसंबर से शुरू होने वाले आमरण अनशन में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि न्यूटिमा मामले ने प्राइवेट अस्पतालों द्वारा लगातार की जा रही भारी गड़बड़ियां और अनियमितताओं को पूरी तरह उजागर कर दिया है। इसमें कोई शंका नहीं है कि तमाम प्राइवेट अस्पताल आम नागरिकों की बुरी तरह लूट खसोट कर रहे हैं। प्रतिवाद करने पर शासन प्रशासन के बल पर उल्टे ही गरीब मजदूरों को फर्जी मुकदमों में फंसा देते हैं।

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि अतुल प्रधान द्वारा प्रारंभ किया गया यह अभियान स्वागत योग्य है। अतः उनकी पार्टी देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पूरे तन मन से इस आमरण अनशन का हिस्सा बनेगी और व्यापक जनहित के इस आंदोलन में हर स्टेज पर उनके साथ खड़ी रहेगी।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में पेड़ पर लटकी मिली लवारिस युवक की लाश, पुलिस कर रही पड़ताल
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय