Sunday, May 18, 2025

मेरठ से फरार चल रहा आरोपी मुजफ्फरनगर के गांव गंगधाड़ी से गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र से फरार चल रहे आरोपी को मुजफ्फरनगर के थाना खतौली क्षेत्र के गांव गंगधाड़ी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ जबरन समलैंगिग संबंध बनाने और जान से मारने का मामला दर्ज है। आरोपी के खिलाफ थाना खरखौदा में पहले भी कई मामले दर्ज है। आरोपी पहले भी जेल जा चुका है। थाना खरखौदा पुलिस ने बताया कि वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

आरोपी का नाम जुबेर पुत्र हामिद निवासी ग्राम जौला थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर है। आरोपी के खिलाफ थाना खरखौदा में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त जुबेर पुत्र हामिद निवासी ग्राम जौला थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर को थाना खतौली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गंगधाडी में नीरज शर्मा के घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस नीरज शर्मा से भी पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय