Thursday, April 17, 2025

छत्तीसगढ में भाजपा की सत्ता में वापसी, भूपेश बघेल ने दिया सीएम पद से इस्तीफा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सत्ता में भाजपा ने वापसी कर ली है। इसे बेहद करिश्माई चुनाव परिणामों के तौर पर देखा जा रहा है क्यूंकि एग्जिट पोल में निवर्तमान सीएम भूपेश बघेल की सरकार के दोबारा बनने का अनुमान था, लेकिन असल परिणाम इसके बिलकुल विपरीत आए।

विधानसभा की 90 सीटों में से 54 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की। छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटें हैं और यहां मतदान दो चरणों में सात और 17 नवंबर को मतदान हुआ था। यहां एक करोड़ 55 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया और राज्य की कमान अपने प्रतिनिधि को सौंपने का फैसला कर दिया जो ईवीएम में कैद है।

शुरुआती तौर पर जो रुझान आए, उनमें दोनों दलों में कड़ी टक्कर रही। लेकिन देर रात तक भाजपा 90 में से 54 सीटे जीत चुकी थी।

इस परिणाम के बाद सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्य में बीजेपी को बहुमत मिला है। टीएस सिंह देव समेत कई मंत्रियों को चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा।

भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, धरम लाल कौशिक, अरुण साव, केंद्रीय मंत्री रेणुका चैधरी सहित कई और नेता जीत दर्ज कर चुके हैं। राज्य के गठन के बाद कांग्रेस सत्ता में आई थी, वहीं उसके बाद हुए तीन चुनाव में भाजपा को बढ़त मिली थी और वर्ष 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की थी। अब एक बार फिर भाजपा की सत्ता में वापसी हुई है।

यह भी पढ़ें :  अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस की भारत यात्रा द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा का अवसर : विदेश मंत्रालय

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मतगणना आठ बजे 33 जिला मुख्यालयों में शुरू हुई, पहले पोस्टल बैलेट की गणना हुई और उसके बाद ईवीएम मशीन खोली गई। राज्य के नक्सल प्रभावित इलाकों में मतगणना को लेकर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय