Thursday, April 10, 2025

दिल्ली के अलीपुर इलाके में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आया तेंदुआ, मौके पर मौत

नई दिल्ली। दिल्ली के अलीपुर इलाके में निकला एक तेंदुआ खुद सड़क हादसे का शिकार हो गया। घटना बुधवार सुबह 4 बजे के करीब की है। अज्ञात वाहन टक्कर मारने के बाद फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तेंदुए की मौत की खबर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर वाइल्ड लाइफ विभाग को इसकी सूचना दी।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली के सैनिक फार्म के बाद अलीपुर में भी तेंदुए के दिखने से हड़कंप मच गया था। कुछ दिन पहले पुलिस को अलीपुर थाना इलाके में तेंदुए के देखे जाने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद आसपास के लोग डर के साये में जी रहे थे। ऐसे में आज अलीपुर जीटी करनाल रोड के पास अज्ञात गाड़ी ने तेंदुए को टक्कर मार दी। जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

ऐसी आशंका जताई जा रही है कि भटकता हुआ तेंदुआ जंगलों से विचरण कर सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी ने टक्कर मार दी। चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग आवाज सुन दौड़े। उन्होंने तेंदुए को देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  पीएम मोदी की थाईलैंड और श्रीलंका यात्रा, बैंकॉक में बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय