Saturday, May 11, 2024

आबकारी घोटाला: संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 10 जनवरी तक के लिए बढ़ी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नई दिल्ली। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 10 जनवरी तक के लिए बढ़ा दी है। स्पेशल जज एमके नागपाल ने ये आदेश दिया। कोर्ट आज ही शाम को संजय सिंह की जमानत याचिका पर फैसला सुनाने वाला है।

आज संजय सिंह की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। 11 दिसंबर को कोर्ट ने संजय सिंह को संसद की विशेषाधिकार कमेटी के सामने पेश होने और जवाब दाखिल करने की अनुमति दे दी थी। ईडी ने संजय सिंह को 4 अक्टूबर को उनके सरकारी आवास पर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

संजय सिंह ने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की है। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा था कि आप निचली अदालत में जमानत याचिका दायर करते तो बेहतर होता। उसके बाद संजय सिंह ने राऊज एवेन्यू कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय