Sunday, May 19, 2024

गौतमबुद्धनगर में मरम्मत के दौरान मकान की छत गिरी, दो बहनों की मौत

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

गौतमबुद्धनगर। दादरी थाना क्षेत्र के समाधिपुर गांव में रविवार को मरम्मत के दौरान एक मकान की छत गिर गई। मलवे में दबकर दो बहनों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।

दादरी के समाधिपुर गांव में रहने वाले लालसिंह मकान की छत काफी जर्जर होने पर मरम्मत का कार्य करवा रहे थे। इसी दौरान उनकी छत भरभराकर गिर गई और पास में ही खेल रही उनकी पोतियां रीवा (03), रिया (05) और चार अन्य लोग दब गए।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

आसपास के लोग ने किसी तरह बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने दोनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में विनोद, राजवीर, संजीव और पंकज घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय