Saturday, May 18, 2024

यूपी में बदलेगा मौसम, हवाओं की गति बढ़ने से बढ़ेगी सर्दी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

कानपुर। हिमालय पर हो रही बर्फबारी का असर उत्तर प्रदेश में अब तेजी से पड़ने वाला है क्योंकि हवाओं की गति बढ़ने वाली है। इससे एक तरफ जहां तापमान में गिरावट होगी तो वहीं सर्दी में भी इजाफा होगा। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी से आगामी दिनों कोहरा भी बढ़ेगा लेकिन दिन में धूप खिलने से बहुत अधिक प्रभावी नहीं होगा।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ एस.एन. सुनील पाण्डेय ने सोमवार को बताया कि बांग्लादेश और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु और दक्षिण केरल में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हुई। पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी देखी गई। पंजाब, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया रहा। पूर्वी राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। इससे उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में कोहरा के साथ ही सर्दी बढ़ेगी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

बताया कि अधिकतम तापमान 23.8 और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 97 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 57 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं उत्तर पश्चिम रहीं जिनकी औसत गति 1.0 किमी प्रति घंटा रही। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों में आसमान साफ रहने के आसार हैं। बारिश की कोई संभावना नहीं है तथा प्रातःकाल एवं रात्रि के समय ठण्ड पड़ने के आसार है। हवाओं कि गति बढ़ने के साथ सर्दी भी बढ़ सकती है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय