Thursday, April 10, 2025

परिवार गया था शादी में, बदमाशों ने की 15 लाख की चोरी, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

मेरठ। बदमाशों ने एक मकान को निशाना बनाकर नकदी सहित 15 लाख की चोरी कर ली।

मामला भावनपुर थाना क्षेत्र के कृष्णा एनक्लेव कॉलोनी का है। बदमाश रात को मकान में घुसे और सोने के जेवरों सहित ढाई लाख रुपए नकदी चुराकर ले गए। लगभग 15 लाख रुपए की चोरी बताई जा रही है।

इसका पता आज दिन में उस समय चला जब परिवार वापस आया। जानकारी के बाद पुलिस डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम  मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। वहीं पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार थाना भावनपुर क्षेत्र की कृष्णा एनक्लेव कॉलोनी निवासी मनीष कुमार शर्मा पुत्र बालेश्वर शर्मा ने बताया कि वह 22 फरवरी को अपने परिवार के साथ शादी समारोह में गए हुए थे। इसी बीच चोरों ने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आज जब वो वापस लौटे तो मकान का ताला टूटा हुआ था।

मनीष शर्मा ने पुलिस को बताया कि वो भतीजी की शादी में गए थे। कमरे में रखी अलमारी का भी ताला टूटा मिला है। अलमारी में  रखे सोने के पेंडेंट सेट,कानों के कुंडल, झुमकी, मंगलसूत्र, अंगूठी व चांदी के जेवरात सहित ढाई लाख की नगदी गायब थी। जिसके बाद घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई।

सूचना पर पुलिस फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंची और मामले की गहनता से जांच पड़ताल की इस बाबत पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें :  भारत और थाईलैंड संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने पर सहमत, प्रमुख क्षेत्रों में समझौतों पर हस्ताक्षर
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय