Sunday, April 13, 2025

सहारनपुर में ट्रक की चपेट में आकर एक साइकिल सवार की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम 

सहारनपुर (नानौता)। सहारनपुर जनपद के थाना नानौता क्षेत्र में कोहरे के चलते हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नानौता थाना में  ट्रक की चपेट में आकर एक साइकिल सवार ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद  मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद सहारनपुर के नानौता थाना क्षेत्र के गांव बुंदूगढ़ निवासी श्याम सिंह (48) पुत्र ज्ञासु आज सुबह किसी काम से नगर के दिल्ली यमुनोत्री हाईवे स्थित संजय चौक से गुजर रहा था। इसी बीच अत्यधिक कोहरा होने के चलते सहारनपुर की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी।

 

जिससे श्याम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को राहगीरों व पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में संदिग्ध हालत में ट्रेन से कटकर युवक की मौत,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय