Sunday, May 19, 2024

दिल्ली में ट्रैफिक पुलिसकर्मी की कार ने रिक्शा को मारी टक्कर,रिक्शा चालक की मौत

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। दिल्ली के मायापुरी में शनिवार सुबह एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी की कार एक रिक्शे से टकरा गई। इस टक्कर से रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना शनिवार सुबह आठ बजे हुई, जब बसंत विहार सर्कल में तैनात एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी अपनी निजी कार से मायापुरी इलाके की तरफ जा रहा था। उसी दौरान उसकी गाड़ी ने रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रैफिक पुलिसकर्मी काफी तेज गति से गाड़ी चला रहा था।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

डीसीपी विचित्र वीर के अनुसार पुलिस ने संबंधित धाराओं में ट्रैफिक पुलिसकर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। मृतक रिक्शा चालक की पहचान बिहार निवासी अमित झा के रूप में हुई है, जो घटना के वक्त काम के लिए रिक्शा से जा रहा था।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मायापुरी इलाके के रिक्शे वालों ने मायापुरी थाना पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया। चूंकि अमित झा अपने परिवार में इकलौता कमाने वाला था, इसलिए अब परिवार वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मी को सख्त सजा दिलाने के साथ-साथ सरकार से मदद की गुहार भी लगा रहे हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय