Friday, April 25, 2025

नोएडा में अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर

नोएडा। थाना सूरजपुर पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध हथियार बरामद किया है। बदमाश गैंगस्टर एक्ट में वांछित था।

 

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने अभियुक्त कोमल पुत्र मन्धनलाल को कैलाशपुर रोड़ रेलवे पुल के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि यह गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित था। इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इस बदमाश के ऊपर पूर्व में सूरजपुर सहित ईकोटेक-3 थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि अभियुक्त कोमल अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गैंग बनाकर लूट जैसे जघन्य अपराध करता है। जिसके संबंध में अभियुक्त व उसके साथियों के विरूद्ध थानों में अपराध दर्ज है।

[irp cats=”24”]

 

वहीं थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से एफएनजी सर्विस रोड से अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त विकास उपाध्याय उर्फ विक्का पुत्र स्व. सोनू को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 1 अवैध तमंचा बरामद किया गया है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय