Saturday, April 19, 2025

बीजेपी एमएलसी से बदसलूकी पर निगम बोर्ड बैठक में हंगामा, सपा, बीएसपी पार्षदों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा

https://youtu.be/QVzZgWWq2Bo
मेरठ। शनिवार को नगर निगम की बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा हो गया। यहां भाजपा के पाषर्द के अपना वकतव्य रखने के दौरान बसपा के पार्षद ने भाजपा एमएलसी से बदसलूकी कर दी। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बसपा और सपा के पार्षदों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
जानकारी के अुनसार शनिवार को घंटाघर स्थित टाउन हाॅल में नगर निगम की बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक के दौरान भाजपा पार्षद रेखा सिंह हाउस टैक्स को लेकर अपनी बात रख रही थीं। विपक्ष के एक पार्षद ने उनका विरोध कर दिया, जिस पर गहमा-गहमी हो गई। इसी बीच भाजपा के एमएलसी धमेंद्र भारद्वाज भी पहुंच गए।
हंगामे के बीच बसपा पार्षद आशीष चौधरी ने एमएलसी धमेंद्र भारद्वाज से बदसलूकी कर दी। इस पर हंगामा और ज्यादा बढ़ गया। सपा पार्षद कीर्ति घोपला भी विरोध में आ गए। इसके बाद बात लात-घूंसों तक जा पहुंची।
लड़ते-झगड़ते भाजपा कार्यकर्ता और सपा बसपा पार्षद बाहर तक आ गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आशीष और कीर्ति घोपला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वहीं हंगामे और मारपीट के बीच बोर्ड बैठक स्थगित करनी पड़ी।
यह भी पढ़ें :  मुजफ्फरनगर की रविता ने मेरठ में प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, फिर सांप से कटवाया, परिजन बोले-हमारी बेटी निर्दोष !
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय