Sunday, September 29, 2024

संगीत सोम 22 जनवरी को एक लाख परिवार को बांटेगे राम नाम के लडडू, 15 भट्ठियों में बन रहे लडडू

मेरठ। कल 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मेरठ सहित पूरे देश में मनाया जाएगा। इसके लिए पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही है। अयोध्या से लेकर मेरठ तक पूरा वातावरण राममय हुआ है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सरधना से भाजपा के पूर्व विधायक और फायरब्रांड नेता संगीत सोम कल 22 जनवरी को एक लाख परिवारों को राम नाम के लड्डू बांटेंगे। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्य और आमजन तक श्रीराम प्रसाद पहुंचाने के लिए पूर्व विधायक के आवास पर पिछले कई दिनों से तैयारी जोरों पर है।

 

15 भट्ठियों में दिन—रात बन रहा लड्डू
पूर्व विधायक संगीत सोम ने इस बारे में फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि एक लाख परिवार को श्रीराम प्रसाद बांटने के लिए 100 लोगों की टीम लगाई जाएगी। पूर्व विधायक संगीत सोम की अपनी टीम के साथ श्रीराम नाम के लड्डू को प्रसाद के तौर पर बांटेंगे। इसके लिए पिछले कई दिनों से संगीत सोम के आवास पर 15 भट्ठियों पर लड्डू बनाने का काम दिनरात चल रहा है।

 

 

पूर्व विधायक संगीत सोम राम भक्तों के साथ मिलकर खुद भी लड्डू बनाने के काम में जुटे हुए हैं।
संगीत सोम ने बताया कि क्षेत्र में 20 टीम बनाई गई हैं। हर टीम में पांच लोग रहेंगे। जो कि लड्डू बांटने का काम करेंगे। 500 सौ साल से श्रीराम भक्तों को इस दिन का इंतजार था।

 

उन्होंने बताया कि मेरठ के हर एक गांव तक भगवान श्रीराम नाम भोग प्रसाद का वितरित करने की कोशिश उनकी टीम की होगी। संगीत सोम ने बताया कि जिसे भगवान श्रीराम बुलाएंगे, वहीं अयोध्या जाकर दर्शन करेगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय