Wednesday, April 30, 2025

देवबंद में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों ने दूल्हा और उसकी बहन सहित कई मेहमानों को पीटा,कई घायल

देवबंद (सहारनपुर)।छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों ने दूल्हा और उसकी बहन सहित कई मेहमानों को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि दुल्हन के साथ धक्का-मुक्की भी की गई और उसके जेवर भी छीन लिए गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के लालवाला स्थित हरिनगर निवासी दारा सिंह के बेटे बृजेश की बीती रात्रि हाईवे पर बैंक्वेट हाल में बारात गई थी। शादी समारोह चल रहा था। आरोप है कि इस दौरान बारात में शामिल कुछ युवकों ने वहां छेड़छाड़ शुरु कर दी। जब दूल्हे ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। जिससे शादी समारोह में अफरा- तफरी मच गई।

[irp cats=”24”]

 

इस दौरान बीच-बचाव को आई दूल्हे की बुआ की लड़की रीना और कई अन्य मेहमानों को भी उक्त लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बृजेश का आरोप है कि उस समय तो मामला निपट गया, लेकिन जब बारात घर लौटी तो उक्त युवकों ने वहां दुल्हन के साथ धक्का-मुक्की की और उसके जेवर भी छीन लिए। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गौतम का कहना है कि बृजेश की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय