Monday, April 21, 2025

उत्तराखंड में पहाड़ों पर जारी रही बर्फबारी, मैदानी इलाकों में हुई बारिश

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को भी पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी जारी रही। आज भी 2800 मीटर से ज्यादा ऊंचाई पर बर्फबारी हुई है, जिससे पहाड़ों पर ठंड बढ़ने के साथ ही मौसम सुहाना बना हुआ है। पर्यटक भी पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का जमकर लुफ्त भी उठा रहे हैं।

 

 

कई पर्यटकों की गाड़ियां भी बर्फबारी में फंस गई थीं, जिन्हें निकालने के लिए एसडीआरएफ के जवानों ने बर्फ को पिघलाने के लिए चूने का इस्तेमाल किया। जेसीबी से भी बर्फ हटाई गई। आज भी मसूरी, धनोल्टी, सुरकंडा, काणाताल और बुरांशखंडा में जमकर बर्फबारी हुई, जिसका पर्यटकों ने जमकर लुफ्त उठाया।

 

 

लंबे समय के बाद हुई बर्फबारी के कारण किसानों को भी राहत मिली है। बर्फबारी से उनकी फसलों को भी फायदा हुआ है। दूसरी तरफ मैदानी इलाकों में भी बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। देहरादून में सोमवार को भी बारिश का दौर जारी रहा, जिससे ठंड और बढ़ गई। तापमान गिरने से ठिठुरन भी बढ़ गई है और लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री धामी करेंगे सिल्क्यारा टन की ब्रेक-थ्रू
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय