Sunday, September 8, 2024

मोदी सरकार ने 10 साल में शृंखलाबद्ध तरीके से महिला केंद्रित महत्वपूर्ण निर्णय लिएः जितेन्द्र सिंह

नई दिल्ली। केंद्रीयमंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्ष में शृंखलाबद्ध तरीके से महिला केंद्रित अनेक निर्णय लिए हैं। प्रशासनिक सुधार किए गए। ऐसी योजनाएं बनाई गईं, जिनका लाभ हर वर्ग की महिलाओं तक पहुंचे। उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा की भी चिंता की गई।

सिंह ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी नियमित रूप से यह कहते हैं कि वह देश में केवल चार जातियों के बारे में जानते हैं। वह जातियां हैं- महिलाएं, युवा, किसान और गरीब। इनकी प्रगति से देश की प्रगति जुड़ी हुई है। पिछले 10 वर्ष से महिला कल्याण के लिए योजनाओं की शृंखला शुरू की गई है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

केंद्रीयमंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि अब भारतीय महिलाएं भागीदारी की भूमिका से आगे बढ़कर नेतृत्व की भूमिका में आ गई हैं। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण अंतरिक्ष विभाग में हमारे सामने है। गौरव की बात है कि आदित्य मिशन की प्रमुख भी एक महिला हैं और चंद्रयान की संयुक्त निदेशक भी एक महिला हैं। प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तिगत प्रयासों और हस्तक्षेप के कारण महिलाओं को सेना में कमीशन मिलने की अनुमति मिली। देश में 12 करोड़ से अधिक शौचालय बनाए गए। 10 करोड़ गैस कनेक्शन दिए गए ।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय