Sunday, May 19, 2024

हरिद्वार में कलयुगी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

हरिद्वार। एक सौतेले बाप ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। मामले का पी़ड़ित की मां को पता चलने पर उसने कनखल थाने पहुंचकर पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराकर आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपि के खिलाफ पोक्सो में मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की के पिता की मौत हो जाने के बाद 14 वर्ष पूर्व महिला ने आरोपित के साथ शादी कर ली थी। महिला की बेटी का लालन-पालन दोनाें मिलकर कर रहे थे। आरोप है कि सोमवार की देर शाम लड़की घर पर अकेली थी, इसी दौरान उसका सौतेला बाप घर पर आ गया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

बताया जा रहा है कि लड़की को अकेला देखकर आरोपित ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। मां के घर लौटने पर पीडि़त ने अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद महिला अपनी पीडि़त बेटी को लेकर थाने पहुंची और पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से मेरठ का निवासी है, जो यहां काफी समय से रह रहा है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय