Monday, May 5, 2025

दूसरी बार मां बनने जा रहीं सना खान

अभिनेत्री सना खान भले ही फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गई हैं लेकिन वह हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। सना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सना फिलहाल इंडस्ट्री में काम नहीं कर रही हैं। हालांकि, उनके प्रशंसकों की संख्या कम नहीं हुई है। फैंस उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। हाल ही में सना ने अपने फैंस के साथ एक प्यारी सी खबर शेयर की है। सना खान प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं।

सना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस को ये खुशखबरी दी है। वीडियो में कहा गया, “अल्लाह के आशीर्वाद से हमारा तीन लोगों का परिवार अब चार हो रहा है। सैयद तारिक जमील बड़ा भाई बनने के लिए उत्साहित हैं।” इस वीडियो पर फैन्स ने कमेंट कर सना को बधाई दी है।

सना खान एक समय मनोरंजन जगत का लोकप्रिय और ग्लैमरस चेहरा थीं। उन्होंने सीरियल, फिल्म और ओटीटी तीनों माध्यमों में काम किया है। ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ में कैमियो के अलावा ‘स्पेशल ऑप्स’ में उनकी भूमिका लोकप्रिय हुई लेकिन 2020 में उन्होंने अचानक सिने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। उनके इस फैसले से उनके प्रशंसक हैरान रह गए।

[irp cats=”24”]

फिर 2020 में लॉकडाउन के बाद उन्होंने एक फोटो शेयर कर खुलासा किया कि वह अनस सैयद के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। इसके बाद कई लोगों को इस खबर पर यकीन करना मुश्किल हो गया। इसके लिए उनके पति को ट्रोल भी किया गया था। लंबे समय बाद सना खान ने खुद इस बात का खुलासा किया कि आखिरकार उन्होंने इंडस्ट्री क्यों छोड़ी। उन्होंने घोषणा की थी कि वह मानवता की सेवा करने और अल्लाह के रास्ते पर चलने के लिए ग्लैमर की दुनिया छोड़ रही हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय