Saturday, September 21, 2024

मेरठ के कैंट इलाके में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत, तलाश जारी

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ कैंट इलाके के आरवीसी सेंटर में तेंदुआ दिखने के बाद स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि वे अपने घरों से बाहर निकलने में डरते हैं और घूमते समय सुरक्षा के लिए छड़ी ले जाने को मजबूर हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मंगलवार की रात आरवीसी सेंटर परिसर की पार्किंग में तेंदुए की हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई। इसे स्थानीय निवासियों ने भी देखा।

वन विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को तलाशी अभियान चलाया, लेकिन जंगली जानवर का पता नहीं चल सका। कई स्थानों पर पिंजरे लगाए हैं और लोगों को रात में बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

जिला वन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि निगरानी में वन विभाग की टीमों का लगाया गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय