Saturday, May 18, 2024

शामली में मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय में चौधरी चरण सिंह सोध संस्थान बनाए जाने की मांग

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

शामली। आर्य जाट महासभा द्वारा मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय में चौधरी चरण सिंह सोध संस्थान बनाए जाने की मांग की गई है।शुक्रवार को आर्य जाट महासभा की एक बैठक नगर पालिका सभागार में आयोजित की गई। जिसमें सर्व सम्मति से चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया गया।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

आर्य जाट महासभा के अध्यक्ष भूपेन्द्र मलिक ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में चौधरी चरण सिंह की मूर्तियों पर सोध करने की जरूरत है। इससे गांव, गरीब व किसान की अर्थव्यावस्था सुदृढ हो सके। बैठक में मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय सहारनपुर में चौधरी चरण सिंह सोध संस्थान बनाए जाने की मांग की है। डा. प्रताप चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलना किसान जाति का सम्मान है।

 

इस अवसर पर सतेन्द्र खैवाल, जयबीर कुडाना, रामकुमार वर्मा, यशपाल पंवार, सूर्यवीर सिंह, चौधरी शरणवीर सिंह मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय