Wednesday, May 21, 2025

फिरोजाबाद में हाथों में मेंहदी और शादी के जोड़े में पुलिस भर्ती परीक्षा देने पहुंची दुल्हन

फिरोजाबाद। जिला प्रशासन की कड़ी चौकसी के बीच शनिवार को आयोजित हुई पुलिस भर्ती परीक्षा में परीक्षा केंद्र पर हाथों में मेहंदी और शादी के जोड़े में पहुंची एक दुल्हन ने सभी को हैरत में डाल दिया। यह दुल्हन भी पुलिस भर्ती की परीक्षा देने पहुंची थी।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की परीक्षा 17 और 18 फरवरी को दो पालियों में हो रही है। परीक्षा को निष्पक्ष और नकल विहीन कराने के लिए पुलिस व जिला प्रशासन मुस्तैद है। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह परीक्षा शुरू हुई। पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थियों को कड़ी चेकिंग के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। इस दौरान शहर के एमजी कॉलेज में एक दुल्हन शिल्पी भी पुलिस भर्ती की परीक्षा देने के लिए पहुंची।

दुल्हन के लिबास में पहुंची नव विवाहिता को देखकर वहां पर एक बार तो ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी भी कुछ देर के लिए सकते में पड़ गए। उसके बाद जब विवाहिता से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए आई है। दुल्हन ने बताया कि उसके पति ने भी पुलिस भर्ती का फॉर्म भरा था, उनका सेंटर आगरा में गया है। वो भी परीक्षा देने गए हैं इसलिए वह अपने जेठ के साथ पेपर देने आई है।

नव विवाहिता के साथ आए उसके जेठ ने बताया कि शिल्पी की शादी 15 फरवरी को हुई है वह शुक्रवार को ही विदा होकर आई है। शिल्पी का पति आगरा में पुलिस भर्ती की परीक्षा देने के लिए गया है। इसलिए वह शिल्पी को परीक्षा दिलाने आए हैं। उन्होंने बताया कि शादी होने से पहले शिल्पी पुलिस परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय