Wednesday, April 2, 2025

राकांपा (शरद पवार) गुट के पदाधिकारी की कार में आग लगाने की कोशिश, मामला दर्ज

मुंबई। बीड़ जिले में गुरुवार आधी रात को कन्हेवडगांव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शरद पवार गुट के आष्टी-पाटोदा-शिरूर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष राम खाड़े की कार को पेट्रोल से जलाने का प्रयास किया गया। इस मामले की शिकायत आष्टी पुलिस स्टेशन में अज्ञात शख्स के विरुद्ध दर्ज की गई है। मामले की छानबीन पुलिस कर रही है।

पुलिस के अनुसार राष्ट्रवादी शरद पवार गुट के आष्टी-पाटोदा-शिरूर विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय नेता राम खाड़े की कार पर गुरुवार को आधी रात में अज्ञात लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद कार का कांच तोड़ दिया लेकिन कांच फोड़ते समय हुई आवाज से घर के लोग जाग गए, जिससे बदमाश भाग गए।

 

इसके बाद घर वालों ने जलती कार पर पानी छिडक़कर आग बुझाई। कार में आग लगाने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आग लगाने वालों की शिनाख्त कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय