Sunday, September 8, 2024

राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी संथन का शव अंतिम संस्कार के लिए श्रीलंका पहुंचा

कोलंबो। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के दोषियों में से एक संथन का शव अंतिम संस्कार के लिए शुक्रवार को कोलंबो लाया गया। दो दिन पहले चेन्नई के एक अस्पताल में हृदय गति रुकने से उसकी मौत हो गयी थी।

श्रीलंका निवासी संथन उर्फ टी सुथेन्डिरराजा (55) उन सात लोगों में से एक था जिन्हें उच्चतम न्यायालय ने 2022 में रिहा कर दिया था। 21 मई 1991 में श्रीपेरम्बुदुर में राजीव गांधी की बम विस्फोट में हत्या के आरोप में संथन 20 साल से अधिक समय जेल में गुजार चुके थे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

लीवर के काम करना बंद कर देने के बाद संथन को पिछले महीने चेन्नई में एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 28 फरवरी को हृदय के काम करना बंद करने से उसकी मृत्यु हो गयी थी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय