Friday, April 18, 2025

माघ मेला के अंतिम स्नान महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री योगी ने की सभी के कल्याण की कामना

 

प्रयागराज। माघ मेला के अंतिम स्नान महाशिवरात्रि पर्व पर शुक्रवार को सुबह से ही संगम के घाटों पर स्नान करने वालों भक्तों का सैलाब उमड़ा रहा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीर्थराज प्रयाग में आस्था की डुबकी लगाने के लिए आए सभी साधु-संतों, कल्पवासियों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन किया है। कहा है ‘भगवान भोलेनाथ और माँ गंगा सभी का कल्याण करें, यही प्रार्थना है।’

मेला प्रशासन के मुताबिक सुबह आठ बजे तक लगभग चार लाख भक्तों ने स्नान कर पुण्य अर्जित किया। लाखों शिवभक्तों ने संगम तट स्थित त्रिवेणी में स्नान करने के बाद शिव मंदिरों में भगवान शिव की आराधना करने के लिए भीड़ उमड़ी रही। दर्शन कराने हेतु मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। जगह-जगह भण्डारे भी चल रहे हैं।

शिव मंदिर ओम नमः शिवाय के जाप से गुंजायमान हो उठे। शिवालयों में भगवान शंकर का अभिषेक, पूजन चल रहा है। ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर सच्चे हृदय से व्रत रखकर संगम में डुबकी लगाकर शिव स्तुति करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। शिव मंदिरों में भक्तों ने शिव की आराधना करने के दौरान ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप किया और शिव को खुश करने के लिए दूध, बेल पत्ती, मदार, धतूरा, भांग, भस्म, कनेर का पुष्प आदि चढ़ाया। इसके साथ ही शिव भक्तों ने शिव चालीसा, शिव तांडव, शिव पुराण आदि का पाठ भी किया। इस दौरान भारी संख्या में उपस्थित शिवभक्तों ने मंदिर में भजन कीर्तन शुरू किया। शहर के तमाम शिव मंदिरों में सुबह से भक्तों का आवागमन जारी है।

यह भी पढ़ें :  ‘जीरो टॉलरेंस’ की तरह ‘जीरो पार्वटी’ का दावा भी झूठा साबित होगा - अखिलेश यादव
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय