Wednesday, April 30, 2025

देश में केवल एक चुनाव आयुक्त , मोदी सरकार को स्पष्टीकरण देना चाहिए- मल्लिकार्जुन खरगे

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि देश में अब केवल एक चुनाव आयुक्त है और इस पर मोदी सरकार को उचित स्पष्टीकरण देना चाहिए।

खरगे ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा ‘भारत में अब केवल एक चुनाव आयुक्त है, जबकि कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनावों की घोषणा होनी है। क्यों’।

उन्होंने कहा कि यदि हम अपने स्वतंत्र संस्थानों के व्यवस्थित विनाश को नहीं रोकते हैं, तो लोकतंत्र पर तानाशाही द्वारा कब्ज़ा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) अब गिरने वाली अंतिम संवैधानिक संस्थाओं में से एक होगी।

[irp cats=”24”]

खरगे ने कहा कि चुनाव आयुक्तों के चयन की नई प्रक्रिया ने अब प्रभावी रूप से सारी शक्तियाँ सत्ताधारी दल और प्रधानमंत्री को दे दी हैं, तो कार्यकाल पूरा होने के बाद भी नए चुनाव आयुक्त की नियुक्ति क्यों नहीं की गई है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को इन सवालों का जवाब और उचित स्पष्टीकरण देना चाहिए। उल्लेखनीय है कि चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय