Wednesday, April 30, 2025

मेरठ में महिला ने पति और देवरों पर लगाया अवैध हथियारों के धंधे का आरोप

मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा थाना के नंगलाताशी निवासी महिला ने पति और देवरों पर अवैध हथियारों का धंधा करने का आरोप लगाया। वहीं, देवरों पर हथियार दिखाकर अवैध संबंध बनाने का दबाब बनाने का आरोप भी लगाया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि उसका पति व दोनों देवर अवैध हथियारों का धंधा करते हैं।

 

विरोध करने पर उसे डराते व धमाते हैं। उसके दोनों देवर भी हथियारों से डराकर अवैध संबंध बनाने का दबाब डालते हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसके हाथ में अवैध हथियार देकर उसका वीडियो व फोटो बना ली। उसको सोशल मीडिया पर डालकर बदनाम करने की धमकी देते हैं। पीड़िता ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय