Thursday, April 17, 2025

मेरठ में गन्ना लदे ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार, मौत,चालक फरार

मेरठ। दौराला-सरधना मार्ग पर मछरी गांव के पास गुरुवार देर रात गन्ना लदे ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अझौता निवासी सुनील सैनी (29) पुत्र फेरू सैनी गुरुवार को बाइक से सरधना में पेस्टिसाइड दुकानदारों को माल का ऑर्डर लेकर वापस लौट रहा था। लौटने के दौरान मछरी गांव के सामने पहुंचते ही वह आगे चल रहे गन्ना लदे ट्रक को ओवरटेक करने लगा। इस दौरान उसकी बाइक फिसल गई, जिस कारण वह ट्रक के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

मिट्टी से भरे डंपर ने क्रेटा को मारी टक्कर वहीं दूसरी ओर एक अन्य घटना में परतापुर थानाक्षेत्र के इकला गेझा-गून मार्ग पर देर रात मिट्टी से भरे डंपर ने क्रेटा कार को टक्कर मार दी। इसमें क्रेटा का चालक काजमाबाद गून निवासी कुलदीप घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। कुलदीप दिल्ली से गांव आ रहा था। पुलिस ने डंपर कब्जे में ले लिया। डंपर चालक फरार है।

यह भी पढ़ें :  मेरठ जोन में शुरू होगा पुलिस का ऑपरेशन जालसाज, 15 अप्रैल से चलेगा अभियान
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय